संदेश

सोफ़िया - 15

दुनिया के और हिस्सों में कोई और नाम है उसका, उस नाम के साथ वह ना कल्पतरुओं पर झूलती है ना पुराणी लड़ाइयाँ लड़ती है. पर मेरी भी जिद्द है झूलना भी होगा, और लड़ना भी. उसने भी रोक लगा दी है यहाँ दिखा नहीं सकता उसका रंग, उसकी आखें उसकी आवाज़, उसकी कपकपाहट. बस शब्द और विचार. और मेरा दिया नाम. सोफ़िया.

जाने नहीं दूंगा - 2

कुछ बचा नहीं है कहने को अब। कुकर की सीटी की गंध, टेबल पर छूटे कप के निशान, उड़ चुके हैं। टपकते पानी की आवाज़, जीत की ख़ुशी का शोर, बंद हैं। अब बस विदा खिड़कियों से, परछाइयों से, बोतलों से, रंगों से, कंगनों से, शंखों से, बादलों से, बूंदों से, शब्दों से, अर्थों से।

Crochet

अब इतना वक़्त कहाँ के मुझसे बातें हो सकें, अब तो सारा वक़्त उसका बुनाई में ही कटता हैं। पहले तो अजीब लगा पर ये लगातार घूमते पैटर्न ये शक्ति दे रहे थे उसे लगातार लड़ते रहने की। कुछ भी बदला नहीं अब तक हम तो थक गए लड़ते-लड़ते पर वह अब भी लड़ रही है वही पुराणी लड़ाई।

चीथड़े 

कल्पतरु की भुजाओं से उतर आए कई और मैं मुझसे मिलने। हाथों में लिए कुछ चीथड़े मेरे सपनों के। लौटाने आए थे शायद। ... This is the last post on this blog. No more poetry-like writing from me. Everyday is becoming more and more like every other day. As Marvin the Paranoid Android says - you got to ask yourself...

कल्पवृक्ष

हर डाल कल्पना की एक उड़ान विश्व का एक प्रतिबिम्ब थोडा सा अलग। सब संभावनाओं का एक खेल कहीं प्लैंक थोडा बड़ा कहीं जी थोडा छोटा। सभी संभावनाओं से प्रजवलित एक वृक्ष। सूर्य सा उज्वल शीत सा शांत। वह जा खड़ी हुई उस महावृक्ष के नीचे कुछ कहा उससे एक डाल झुकी और वह चल पड़ी। कुछ ऐसे भी किस्से हैं लौट आते हैं जिनमें वे जो गए थे नई दुनिया में, आखिर बदली सम्भावनाओं का असर गहरा पड़ता है दूर तक फैलता है भयावह लगता है। पर वह नहीं लौटी एक काली मकड़ी आ पहुंची उस ही डाल पर रेंगती सहस्रों लम्बे तंतुओं वाली सोख डाली उसने संभावनाएं यों ही भरता था उसका पेट काला हो चला वृक्ष। मकड़ी का विकराल रूप देख सब भागे, मैं भागा, भागा। भागा खाली थे सारे गलियारे खाली थीं हमारी संजोई बोतलें सूख गई थीं प्रकाश की बूँदें अन्दर कैद ही, इंतज़ार में ब्रश व उँगलियों के।

सूँ साँ माणस गंध

कुछ खुशबुएँ कड़ी मेहनत के बाद भी बोतलों में नहीं उतरती. न तो आसवन से और न मोम लगी पट्टियों से. इन खुशबुओं से बना एक मुखौटा चाहिए बस तभी मिल सकेगा इतना प्यार कि मेरे टुकड़े सजाना चाहें वे अपने घरों में.

मुखिया जी

मुझसे कहो अपने रहस्य सारे मुझे ले चलो उस नरमेध में, मानुषखोरों की इस दुनिया में यों भी हम बस खाद हैं.