आवाज़

कभी
किसी पार्टी में
पहना गया होगा
यह फ्राक .

और आज
इसे पहन
सुन रही है
किसी भी गाडी के
रुकने की आवाज़.

जैसे ही हो कोई
बिना खिड़की के
इस कमरे से निकल
बाड़ की टूटी तीलियों के बीच से
प्लेटफार्म पर पहुंचे
अपनी खिडकियों से
कुछ कमाई हो
रात के खाने के वास्ते.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपनों की टोली

Fatal Familial Insomnia

तुम बिन, जाऊं कहाँ...